आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस है,महिला शक्ति को प्रतिदिन ही सुबह से
रात्रि प्रत्येक परिवार में नमन किया जाता है किन्तु आज कुछ विशेष ही चर्चा
।
आज वर्ष 1972 में प्रदर्शित कम चर्चित फिल्म "रानी मेरा नाम " का जिक्र , तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक के एस आर दास के सम्पादन,निर्देशन में बनी यह चलचित्र विदेशी फिल्म Death Rides A Horse का देशी संस्करण थी जो इटली में अगस्त 1967 में एवं UK, USA में 1969 में रिलीज़ हुई थी । यूं तो हिन्दी डब की हुई कई फिल्म्स ऐसे कथानक पर हिन्दी फिल्में आई किन्तु यह फिल्म मशहूर फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की प्रथम फिल्म के रूप में जानी जाती है,जिसने बाल कलाकार के रोल में अभिनय किया साथ ही हिन्दी जगत के बेहतरीन कलाकारों यथा अशोककुमार,प्रेमनाथ,अजीत, मदन पुरी,विनोद मेहरा ने दक्षिण भारत की कलाकार विजयललिता जो की मुख्य भूमिका में थी,के साथ अभिनय किया ,संगीत राहुल देव बर्मन का था ।

फिल्म का कथानक महिला चरित्र पर ही केंद्रित था,चूंकि मुख्य पात्र विजय
ललिता के पूरे परिवार को बचपन में ही बुरे व्यक्तियों के समूह द्वारा
सामूहिक नरसंहार कर दिया जाता है,वो छुपकर इसे देख लेती है एवं उन खलनायकों
के चिन्ह को ध्यान भी कर लेती है ,वयस्क होने पर वह उनसे बदला लेती है
अकेली । फिल्म महिला के साहस,वीरता, सजगता को भलीभांति दिखाने में सफल भी
रही ।
अच्छे सम्पादन एवं तीव्र गतिशील निर्देशित इस फिल्म ने दर्शकों का मन मोहा,वैसे भी आर डी बर्मन अपने सुरीले संगीत के कारण जाने जाते है ही साथ ही पार्श्व संगीत ने भी इस फिल्म को गति प्रदान की ।

इंदौर के
यशवंत सिनेमा में इस फिल्म ने वितरक की लागत को न केवल वसूला अपितु लाभ भी
दिया , इसी सिनेमा हाल में सात सप्ताह मनाये । इस फिल्म का साज सज्जा वाला
decoration चित्र Scan कर साथ लगाया है जो यशवन्त सिनेमा परिसर में दर्शकों को लुभाने के लिए लगाया गया |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें